लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : कारोबारी से 6.59 लाख रुपये की चीनी की ठगी के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 22, 2021 10:50 IST

Open in App

ठाणे, 22 मई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक कारोबारी से धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को मीरा रोड से गिरफ्तार किया और उसके पास से 6.59 लाख रुपये मूल्य की चीनी भी बरामद की जो उसने कारोबारी से ठगी थी। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कारोबारी की शिकायत पर आरोपी मोहम्मद सईद सैय्यद को शुक्रवार को मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस ने गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने 20 मई को दिनेश बी शाह नाम के खिलाफ मामला दर्ज किया था। शाह ने कारोबारी से 6.59 लाख रुपये मूल्य पर 20 टन चीनी की खरीद की और बताया कि वह इसे दान करना चाहता है। हालांकि आरोपी ने इसके लिए भुगतान नहीं किया और बाद में उसका फोन भी बंद आने लगा।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शाह उर्फ तुषार लुहार ने मीरा रोड के नयानगर के निवासी सैय्यद के साथ मिलकर इस अपराध को अंजाम दिया है।

पुलिस ने सैय्यद को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के दौरान उसने एक कारोबारी एजेंसी के स्थानीय गोदाम में चीनी रखी होने की जानकारी दी, जहां से पुलिस ने पूरा भंडार जब्त कर लिया। मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव