महाराष्ट्र: कोल्हापुर में गौर के हमले में एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

By भाषा | Updated: December 12, 2021 17:17 IST2021-12-12T17:17:24+5:302021-12-12T17:17:24+5:30

Maharashtra: One killed, two injured in gaur attack in Kolhapur | महाराष्ट्र: कोल्हापुर में गौर के हमले में एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

महाराष्ट्र: कोल्हापुर में गौर के हमले में एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

पुणे, 12 दिसंबर महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में करवीर तहसील में एक गौर के हमले में 21 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

गौर को भारतीय भैंसा भी कहा जाता है, जो मुख्यत: दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया में पाया जाता है। वन विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भुईवाडी इलाके में शनिवार शाम करीब सात बजे यह घटना हुई। मृतक की पहचान सौरभ खोट के रूप में हुई है। उन्होंने बताया, ‘‘ भुईवाडी गांव में यह जानवर घूम रहा था और इसे परेशान न करने की घोषणाओं के बाद भी कुछ लोग घबरा गए और उसे खदेड़ने के लिए कुछ उसका पीछा करने लगे। इसके बाद इस जानवर ने लोगों पर हमला कर दिया और खोट की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।’’

उन्होंने बताया कि गौर को जंगल में छोड़ने के प्रयास जारी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: One killed, two injured in gaur attack in Kolhapur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे