लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : रायगढ़ में देसी बम में विस्फोट हो जाने पर एक व्यक्ति की मौत, दो अन्य घायल

By भाषा | Updated: November 25, 2021 15:33 IST

Open in App

अलीबाग (महाराष्ट्र), 25 नवंबर महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के मानगांव में एक देसी बम में विस्फोट हो जाने पर 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसने उसे खुद बनाया था। साथ ही, घटना में उसकी पत्नी और 10 वर्षीय बेटा घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को हुए विस्फोट के बाद पुलिस ने मानगांव के मशीद वाडी तालुका में धमानी नदी के पास से 25 देसी बम बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि कथित तौर पर इनका इस्तेमाल मछलियों और सूअरों को मारने के लिए किया जाता है।

पुलिस के अनुसार घटना में संदेश चौहान की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और बेटा घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए पनवेल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि व्यक्ति ने फॉस्फोरस, कील और पत्थरों का इस्तेमाल कर विस्फोटक बनाया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कच्चा माल जब्त कर लिया है। इस संबंध में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और विस्फोटक निषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह