लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: शिवसेना नेता संजय राउत की दो-टूक, 'बीजेपी से नहीं हो रही बातचीत, शिवसेना से होगा अगला मुख्यमंत्री'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 1, 2019 10:33 IST

Sanjay Raut: शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि महाराष्ट्र में नई सरकार गठन को लेकर बीजेपी से बातचीत नहीं हो रही है और अगल सीएम उनकी पार्टी से होगा

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने कहा है कि महाराष्ट्र का अगला सीएम शिवसेना से होगाराउत ने कहा, 'बीजेपी वाले बड़े लोग हैं, हमने अल्टीमेटम नहीं दिया है'

महाराष्ट्र में नई सरकार गठन को लेकर बीजेपी के साथ जारी खींचतान के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि सरकार गठन को लेकर बीजेपी और शिवसेना में कोई बातचीत नहीं हो रही है और अगला मुख्यमंत्री शिवसेना से ही होगा। 

सरकार बनाने को लेकर जारी उठापठक बीच राउत ने शुक्रवार को कहा, 'महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री शिवसेना से होगा और सरकार गठन को लेकर बीजेपी-शिवसेना के बीच कोई बातचीत नहीं हो रही है।' बीजेपी को अल्टीमेटम के सवाल पर राउत ने कहा, 'बीजेपी को कोई अल्टीमेटम नहीं दिया है, वे बड़े लोग हैं।'

जनता चाहती है शिवसेना का मुख्यमंत्री: संजय राउत

संजय राउत ने कहा, 'अगर शिवसेना निर्णय लेती है, तो वह राज्य में स्थाई सरकार के लिए जरूरी संख्या बल हासिल कर लेगी। जनता ने 50-50 फॉर्मूले के आधार पर सरकार बनाने के लिए जनादेश दिया है। वे शिवसेना का मुख्यमंत्री चाहते हैं।'

शिवसेना की ढाई-ढाई साल सीएम पद की मांग की वजह से बीजेपी और शिवसेना के बीच महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन को लेकर पेंच फंसा है। 

इससे पहले आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी शिवसेना को मनाने के लिए उसे राज्य में उपमुख्यमंत्री और कई महत्वपूर्ण पदों के अलावा केंद्र में भी मंत्री पद ऑफर कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी महाराष्ट्र में 13-26 फॉर्मूले के तहत शिवसेना को 13 मंत्री पद ऑफर कर सकती है।

24 अक्टूबर को आए 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के नतीजों में बीजेपी को 105 और शिवसेना को 56 सीटें मिली हैं, जबकि एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं।  

टॅग्स :शिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्रमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन 2019Assembly Election 2019
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं