लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : ठाणे जिला में नौ अपराधी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 29, 2021 20:02 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र), 29 जून महाराष्ट्र के ठाणे जिला के भिवंडी संभाग में अपराध की अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ये गिरफ्तारियां चोरी, मादक पदार्थ की तस्करी के मामलों में की है और करीब 12 लाख रुपये से अधिक मूल्य का चोरी का माल जब्त किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। पुलिस ने चोरी के मामलों, मोटरसाइकिलों की चोरी, डकैती आदि अपराध के अन्य मामलों को सुलझाने का दावा किया।

अधिकारी ने बताया कि 26 जून को शांति नगर पुलिस ने टेमघर इलाके में आभूषण की एक दुकान में लूट की साजिश को नाकाम कर दिया था और तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनके पास से धारदार हथियार और बंदूकें बरामद की थीं। पुलिस ने बताया कि अन्य चार आरोपियों के पास से एक लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किये गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब