लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: लोगों से 23 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में नौ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 17, 2020 12:43 IST

Open in App

ठाणे, 17 नवंबर नवी मुंबई पुलिस ने एक निजी निवेश कंपनी के नौ अधिकारियों और एजेंटों को पांच निवेशकों से 23.02 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। कंपनी ने निवेशकों से वादा किया था कि इस निवेश के बदले उन्हें आकर्षक राशि वापस की जाएगी।

नवीं मुंबई के पुलिस उपायुक्त प्रवीण पाटिल ने कहा कि आरोपी ने एक धन योजना के लिए कुछ लोगों से यह कहते हुए निवेश लिया था कि निवेश किए गए धन पर उन्हें काफी मुनाफा मिलेगा लेकिन बाद में यहां महाराष्ट्र में लॉकडाउन का बहाना बनाते हुए अपना कारोबार बंद कर दिया।

उन्होंने बताया कि कुछ निवेशकों से शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें कंपनी प्रबंधन दल के सदस्य और एजेंट शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी के निदेशक समेत तीन अन्य की तलाश जारी है।

इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त बिपीन कुमार सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे धन निवेश करने के दौरान बेहद सतर्कता बरतें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां