लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : पुणे में पर्यटन स्थलों पर रात में कर्फ्यू लगाने की योजना, ठाणे में कोविड-19 के 416 नए मामले

By भाषा | Updated: December 25, 2020 14:08 IST

Open in App

पुणे/ठाणे, 25 दिसंबर कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर नववर्ष के आयोजनों पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुणे जिला प्रशासन ने कुछ जगहों पर रात में कर्फ्यू लगाने की अनुमति के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा है।

जिलाधिकारी राजेश देशमुख ने कहा कि प्रशासन पुणे नगर क्षेत्र के आसपास के कुछ इलाकों और लोनावला, एम्बी वैली, मुलशी बांध, तहमीनी घाट, खडकवासला और लवासा जैसे पर्यटन स्थलों पर 25 दिसंबर की मध्यरात्रि से पांच जनवरी तक रात में कर्फ्यू लगाना चाहता है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार को इन जगहों पर रात में कर्फ्यू लगाने से संबंधित एक प्रस्ताव भेजा गया है। लोग इन जगहों पर नए साल का जश्न मनाते हैं। प्रस्ताव पर सरकार की मंजूरी मिलने का इंतजार है।’’

पुणे जिले में महामारी के अब तक 3,59,090 मामले सामने आए हैं और 8,744 लोगों की मौत हुई है।

वहीं, ठाणे जिले में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 416 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,40,619 हो गई है।

इस संबंध में एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि ठाणे में संक्रमण से नौ और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,910 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि जिले में संक्रमण से 2,30,432 मरीज मुक्त हुए हैं और ठीक होने की दर 95.76 प्रतिशत है। वर्तमान में 4,277 मरीजों का उपचार चल रहा है और मृत्यु दर 2.46 प्रतिशत है।

वहीं, पास के पालघर जिले में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 44,024 हो गई है और संक्रमण से 1,180 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?