लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: 'एनसीपी शिवसेना को सीएम पद देने को तैयार, कांग्रेस के जुड़ने पर फैसला जल्द'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 15, 2019 10:46 IST

Maharashtra: महाराष्ट्र में नई सरकार गठन को लेकर जारी बातचीत के बीच एनसीपी ने कहा कि वह शिवसेना को सीएम पद देने को तैयार है

Open in App
ठळक मुद्देएनसीपी ने कहा है कि महाराष्ट्र का अगला सीएम शिवसेना से होगाशिवसेना, एनसीपी, कांग्रेस के बीच सरकार गठन को लेकर बातचीत जारी

महाराष्ट्र में नई सरकार गठन के लिए शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच जल्द ही गठबंधन हो जाने की संभावना है। गुरुवार को इन तीनों ही पार्टियों ने कहा कि न्यूनतम साझा कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 

इस बीच एनसीपी ने कहा है कि अगला सीएम शिवसेना से होगा। शिवसेना सीएम पद के मुद्दे पर ही मतभेद को लेकर अपने 30 साल पुराने सहयोगी बीजेपी से अलग हुई थी। 

शिवसेना से होगा अगला सीएम: एनसीपी

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एनसीपी के मुंबई अध्यक्ष नवाब मलिक ने कहा, 'अगला मुख्यमंत्री शिवसेना से होगा क्योंकि उस पार्टी (शिवसेना) का आत्म सम्मान सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है, जिसने अपने पुराने साझेदार का साथ छोड़ दिया है। कांग्रेस इस सरकार का हिस्सा होगी या बाहर से समर्थन देगी, इस पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा।' 

सरकार गठन की प्रक्रिया के रविवार के बाद तेजी पकड़ने की संभावना है, जब एनसीपी प्रमुख शरद पवार दिल्ली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। 

इस रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटनाक्रम से जुड़े नेताओं का कहना है कि सोनिया और पवार शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से भी जल्द मुलाकात कर सकते हैं। उद्धव के साथ ये मुलाकात इन दोनों (सोनिया, पवार) नेताओं की बैठक के बाद होगी। माना जा रहा है कि ये बैठक महत्वपूर्ण होगी जो सत्ता-साझेदारी के फॉर्मूले पर आखिरी मुहर लगा देगी। इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने बीजेपी के नवनियुक्त विधायकों से कहा कि राज्य में कोई भी पार्टी बीजेपी के बिना सरकार नहीं बना सकती है।

चुनाव नतीजे आने के 19 दिन बाद मंगलवार को महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लग गया था, क्योंकि कोई भी पार्टी सरकार बनाने के लिए जरूरी संख्याबल पेश नहीं कर पाई थी।

सरकार गठन पर काम शुरू कने के बाद से गुरुवार को पहली बार तीनों पार्टियों के नेताओं ने गठबंधन पर विस्तृत से चर्चा की। इस बैठक के बाद उन्होंने कहा कि न्यूनतम साझा कार्यक्रम का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है, जिसे अब सहमति के लिए तीनों पार्टियों के प्रमुखों के पास भेजा जाएगा, जिसके बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। 

शिवसेना की विधायी इकाई के प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कहा कि हमने न्यूनतम साझा कार्यक्रम का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। अब हम इसे तीनों पार्टियों के प्रमुखों को भेजेंगे। राज्य के तीन पार्टियों के शीर्ष नेताओं ने गुरुवार को बैठक की। माना जा रहा है कि ये तीनों पार्टियां अगले कुछ दिनों में सरकार गठन की योजना को अंतिम रूप दे सकती हैं।

टॅग्स :राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शिव सेनाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी