लाइव न्यूज़ :

शर्मनाकः मुंबई में सिरफिरे बाइकसवार ने पूर्वोत्तर की लड़की पर थूका, महिला आयोग ने कहा- होगी कार्रवाई

By भाषा | Updated: April 7, 2020 07:02 IST

कोरोना वायरस महामारी के बीच मुंबई की कलिना मार्केट में एक बदमाश द्वारा पूर्वोत्तर की लड़की पर थूके जाने का राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है और इसे नस्लीय भेदभाव का मामला बताया है। आयोग ने कहा कि वह उचित कार्रवाई के लिए मामले को देखेगा।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस महामारी के बीच मुंबई की कलिना मार्केट में एक बदमाश ने पूर्वोत्तर की लड़की पर थूका।इस शर्मनाक हरकत के मामले को राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है और इसे नस्लीय भेदभाव का मामला बताया है।

नई दिल्ली।कोरोना वायरस महामारी के बीच मुंबई की कलिना मार्केट में एक बदमाश द्वारा पूर्वोत्तर की लड़की पर थूके जाने का राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है और इसे नस्लीय भेदभाव का मामला बताया है। आयोग ने कहा कि वह उचित कार्रवाई के लिए मामले को देखेगा। आयोग ने एक ट्वीट में कहा, कोरोना वायरस महामारी के बीच नस्लीय भेदभाव का एक और मामला। मुंबई के कलिना मार्केट में एक बदमाश ने पूर्वोत्तर की एक लड़की पर थूक दिया। राष्ट्रीय महिला आयोग उचित कार्रवाई के लिए इस मामले को देखेगा।

आयोग को फेसबुक पर एक पोस्ट टैग किया गया है जिसमें बाइक सवार पूर्वोत्तर की लड़की पर थूक रहा है। इसी तरह का एक मामला मार्च में दिल्ली में सामने आया था। एक महिला पर थूका गया था और उसे कोरोना कहा गया था। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में आरोपी गिरफ्तार कर लिया है।

बताते चलें कि ऐसा ही एक मामला बीते माह दिल्ली में सामने आया था। जहां एक मणिपुर की युवती को कोरोना कहकर उसके मुंह पर थूका गया था। घटना उत्तरी दिल्ली में प्रकाश में आई थी। यहां एक शख्‍स का मणिपुर की एक युवती से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। उस शख्‍स ने महिला पर थूका और उसे कोरोना कहा था। इतना कहते ही वह शख्स अपनी स्कूटी पर बैठकर वहां से फरार हो गया था। पीड़ित युवती की शिकायत पर  दिल्ली पुलिस ने आईपीसी की धारा 509 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।  सोशल मीडिया पर उस लड़की की तस्वीरें भी वायरस हुईं थीं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी