लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 को लेकर नई गाइडलाइन जारी, कई पाबंदियों में दी गई छूट, कई क्षेत्रों में पूरी क्षमता से काम कर सकेंगे लोग

By अभिषेक पारीक | Updated: August 2, 2021 21:15 IST

महाराष्ट्र में कोविड-19 की कम होती रफ्तार के बीच राज्य सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। जिसके तहत सरकार कई तरह की पाबंदियों में ढील देने का फैसला किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में कोविड-19 की कम होती रफ्तार के बीच राज्य सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। नई गाइडलाइन में सरकार की ओर से कई तरह की पाबंदियों में ढील देने का फैसला किया गया है। कोरोना प्रभावित 14 जिलों को छोड़कर अन्य जिलों में पाबंदियों में ढील देने की घोषणा की है। 

महाराष्ट्र में कोविड-19 की कम होती रफ्तार के बीच राज्य सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। जिसके तहत सरकार कई तरह की पाबंदियों में ढील देने का फैसला किया गया है। इसके तहत सरकार ने कोरोना से प्रभावित 14 जिलों को छोड़कर के अन्य जिलों में कोरोना से जुड़ी पाबंदियों में ढील देने की घोषणा की है। इन जिलों में तीन स्तरीय लॉकडाउन जारी रहेगा। 

इसके तहत सभी जरूरी और गैर जरूरी दुकानें रोजाना रात 8 बजे तक खुलेंगी। सिर्फ शनिवार को दोपहर 3 बजे तक दुकानों को खोले जाने की इजाजत रहेगी, वहीं रविवार को दुकानें बंद रहेगी। 

साथ ही नए आदेशों के मुताबिक, सार्वजनिक उद्यान खोले जा सकते हैं। वहीं सरकारी और निजी ऑफिसों में लोग पूरी क्षमता से काम कर सकते हैं। हालांकि काम की समयावधि के दौरान भीड़ से बचने के लिए कहा गया है। यदि वर्क फ्रॉम होम के जरिये काम हो सकता है तो उसे जारी रखने के लिए कहा गया है। 

कहीं पूरी तो कहीं आधी क्षमता से होगा काम

इसके साथ ही नई गाइडलाइंस के मुताबिक, कृषि, सिविल वर्क, ट्रांसपोर्ट, इंडस्ट्रीयल जैसे कार्यों को पूरी क्षमता के साथ करने की अनुमति होगी। वहीं जिम, योग सेंटर, सलून, स्पा और ब्यूटी पार्लर आधी क्षमता के साथ रात आठ बजे तक खोले जा सकते हैं। सरकार की ओर से एसी का इस्तेमाल नहीं करने की हिदायत दी गई है। 

सिनेमाघर बंद ही रहेंगे

हालांकि अभी भी सभी सिनेमाघरों को अगले आदेश तक बंद रखा गया है। वहीं पूजास्थलों को भी बंद रखा गया है। रेस्त्रां आधी क्षमता के साथ सप्ताहांत में भी शाम चार बजे तक खोले जा सकते हैं। साथ ही पार्सल सुविधा के लिए पूर्व की भांति ही जारी रहेगी। 

 

टॅग्स :महाराष्ट्रकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्समहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है