महाराष्ट्र: नयी सरकार के गठन पर प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- जो खिचड़ी पक रही थी वह घोर जनादेश विरोधी थी

By भाषा | Updated: November 23, 2019 10:09 IST2019-11-23T09:57:02+5:302019-11-23T10:09:18+5:30

जावडे़कर ने ट्वीट किया, ‘‘देवेंद्र फड़नवीस को महाराष्ट्र का दोबारा मुख्यमंत्री बनने की बधाई। उनका मुख्यमंत्री बनना जनादेश का सम्मान है क्योंकि जो खिचड़ी पक रही थी वह घोर जनादेश विरोधी थी। यह महाराष्ट्र की जनता की विजय है। उन्हें बधाई।”

Maharashtra new government: Prakash Javadekar says khichdi that was cooking was against big mandate | महाराष्ट्र: नयी सरकार के गठन पर प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- जो खिचड़ी पक रही थी वह घोर जनादेश विरोधी थी

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर। (फाइल फोटो- एएनआई)

Highlightsकेंद्रीय पर्यावरण मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश जावडे़कर ने शनिवार को महाराष्ट्र में देवेंद्र फड़नवीस की अगुवाई में नयी सरकार के गठन को जनादेश का सम्मान बताते हुए राज्य के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री को बधाई दी। जावडे़कर ने ट्वीट किया, ‘‘देवेंद्र फड़नवीस को महाराष्ट्र का दोबारा मुख्यमंत्री बनने की बधाई। उनका मुख्यमंत्री बनना जनादेश का सम्मान है क्योंकि जो खिचड़ी पक रही थी वह घोर जनादेश विरोधी थी। यह महाराष्ट्र की जनता की विजय है। उन्हें बधाई।”

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश जावडे़कर ने शनिवार को महाराष्ट्र में देवेंद्र फड़नवीस की अगुवाई में नयी सरकार के गठन को जनादेश का सम्मान बताते हुए राज्य के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री को बधाई दी।

जावडे़कर ने ट्वीट किया, ‘‘देवेंद्र फड़नवीस को महाराष्ट्र का दोबारा मुख्यमंत्री बनने की बधाई। उनका मुख्यमंत्री बनना जनादेश का सम्मान है क्योंकि जो खिचड़ी पक रही थी वह घोर जनादेश विरोधी थी। यह महाराष्ट्र की जनता की विजय है। उन्हें बधाई।”

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में तेज़ी से बदले राजनीतिक घटनाक्रम के दौरान शनिवार सुबह फड़नवीस ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ राकांपा के अजित पवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने भी फड़नवीस और पवार को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, “फड़नवीस जी को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री एवं पवार जी को उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। आपके नेतृत्व में यह सरकार महाराष्ट्र में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी और प्रदेश नई ऊंचाइयों को छुएगा।

Web Title: Maharashtra new government: Prakash Javadekar says khichdi that was cooking was against big mandate

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे