लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : एबीवीपी के राष्ट्रीय सम्मेलन में नई शिक्षा नीति और कृषि कानूनों पर होगी चर्चा

By भाषा | Updated: December 23, 2020 18:55 IST

Open in App

नागपुर, 23 दिसंबर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की 25 और 26 दिसंबर को यहां होने जा रहे राष्ट्रीय सम्मेलन में नई शिक्षा नीति (एनईपी), कृषि कानूनों, आत्मनिर्भर भारत और कोविड-19 महामारी पर चर्चा होगी।

इस सम्मेलन में देशभर के 1.5 लाख एबीवीपी कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे और सम्मेलन का उद्घाटन नागपुर के रेशमीबाग स्थित डॉ.हेडगेवार स्मारक स्मृति मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के महासचिव भैयाजी जोशी करेंगे।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी 26 दिसंबर को उपस्थित रहेंगे।

एबीवीपी की राष्ट्रीय महासचिव निधि त्रिपाठी ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि छात्र संगठन राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान चार प्रस्ताव को पारित कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को यथाशीघ्र लागू करने की मांग करेंगे। हम किसानों के मौजूदा मुद्दे पर भी प्रस्ताव पारित करेंगे।’’

त्रिपाठी ने कहा, ‘‘किसान कानून के मुद्दे को राजनीतिक हथियार बना दिया गया है। हम किसानों के बेहतर भविष्य के लिए उनके साथ खड़े हैं और चाहते हैं कि उनके भ्रम को सरकार द्वारा दूर किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह