लाइव न्यूज़ :

Maharashtra New CM News: 5 नवंबर को शपथ ग्रहण और 4 को मुख्यमंत्री नाम की घोषणा?, विधायक नेता चुनेंगे और केंद्रीय पर्यवेक्षक करेंगे ऐलान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 2, 2024 18:56 IST

Maharashtra New CM News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी को महाराष्ट्र विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया, जिसमें विधायक अपने नेता का चुनाव करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे मुंबई में भाजपा के निर्वाचित प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। भाजपा के निर्वाचित नेता की घोषणा करेंगे, जो अगला मुख्यमंत्री बनेगा।मुख्यमंत्री पद के लिए देवेंद्र फड़नवीस का नाम तय हो गया है।

Maharashtra New CM News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा महायुति सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले बुधवार को की जाएगी। भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पदाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी को महाराष्ट्र विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया, जिसमें विधायक अपने नेता का चुनाव करेंगे।

भाजपा पदाधिकारी ने बताया, ‘‘रुपाणी और सीतारमण बुधवार को मुंबई में भाजपा के निर्वाचित प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इस बैठक के बाद, चुने गए उम्मीदवार का नाम दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं को भेजा जाएगा। इसके बाद ये पर्यवेक्षक भाजपा के निर्वाचित नेता की घोषणा करेंगे, जो अगला मुख्यमंत्री बनेगा।’’

भाजपा ने पहले ही घोषणा कर दी है कि नया मुख्यमंत्री पांच दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य नेताओं की मौजूदगी में मुंबई के आजाद मैदान में शपथ लेगा। हालांकि पार्टी ने कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने रविवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री पद के लिए देवेंद्र फड़नवीस का नाम तय हो गया है।

महायुति गठबंधन में भाजपा के दो मुख्य सहयोगी दलों शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, को नयी सरकार में उपमुख्यमंत्री पद दिए जाने की संभावना है। महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वह मुख्यमंत्री को लेकर भाजपा के फैसले का समर्थन करेंगे। हाल ही में संपन्न राज्य चुनाव में महायुति ने 288 विधानसभा सीट में से 230 सीट पर जीत दर्ज की। भाजपा 132 सीट के साथ आगे रही, जबकि शिवसेना को 57 और राकांपा को 41 सीट मिलीं।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024एकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीसNirmal Sitharamanविजय रुपानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान