लाइव न्यूज़ :

Maharashtra New CM: एनसीपी प्रमुख अजित पवार से जब पूछा गया महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन होगा?, देखिए क्या दिया जवाब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 30, 2024 20:42 IST

Maharashtra New CM: भाजपा 132 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है जबकि शिवसेना और राकांपा ने क्रमशः 57 और 41 सीट जीतीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा से मुख्यमंत्री और महायुति के दो अन्य दलों से दो उप मुख्यमंत्री होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में शपथ लेगी।भाजपा सूत्रों ने कहा कि देवेंद्र फड़नवीस इस दौड़ में सबसे आगे हैं।

Maharashtra New CM: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा)के अध्यक्ष अजित पवार ने शनिवार को यहां कहा कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)से होगा और सत्तारूढ़ ‘महायुति’ के अन्य घटकों से दो उपमुख्यमंत्री होंगे। ‘महायुति’ में भाजपा के अलावा एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा शामिल हैं। गठबंधन ने हाल में संपन्न महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। भाजपा 132 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है जबकि शिवसेना और राकांपा ने क्रमशः 57 और 41 सीट जीतीं हैं।

हालांकि,अगले मुख्यमंत्री को लेकर स्थिति अब भी स्पष्ट नहीं हुई है और सरकार गठित करने में देरी हुई है। अजित पवार 95 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. बाबा अधव से मिलने शहर में आए थे। अधव ने हाल में संपन्न महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के कथित दुरुपयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।

अजित पवार से जब पूछा गया कि राज्य का मुख्यमंत्री कौन होगा तो उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में भाजपा से मुख्यमंत्री और महायुति के दो अन्य दलों से दो उप मुख्यमंत्री होंगे। संभावित रूप से शपथ ग्रहण समारोह पांच दिसंबर को होगा। हमने एक मजबूत दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है।’’ भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शनिवार शाम घोषणा की कि नयी महायुति सरकार पांच दिसंबर की शाम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में शपथ लेगी।

हालांकि, अभी तक मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं की गई है लेकिन भाजपा सूत्रों ने कहा कि देवेंद्र फड़नवीस इस दौड़ में सबसे आगे हैं। फड़नवीस दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं और पिछली एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में उपमुख्यमंत्री थे। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024एकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीसअजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे