लाइव न्यूज़ :

Maharashtra New CM: शिंदे, फड़नवीस और पवार से अलग-अलग मिले शाह?, महाराष्ट्र के नए गृह मंत्री हो सकते हैं शिवसेना प्रमुख!, कई मुद्दे पर चर्चा, सीएम की घोषणा जल्द, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 29, 2024 10:34 IST

Maharashtra New CM:  एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में सरकार गठन के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रमुख जे. पी. नड्डा के साथ उनकी ‘‘अच्छी और सकारात्मक’’ बातचीत हुई।

Open in App
ठळक मुद्देआधी रात को ख़त्म हुई दो घंटे की बैठक में कोई निर्णय नहीं निकल सका। महायुति गठबंधन की एक अन्य बैठक में किया जाएगा।हमने चर्चा की है और यह जारी रहेगी।

Maharashtra New CM: महाराष्ट्र में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर मीटिंग जारी है। गतिरोध खत्म करने के प्रयास में महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस और राकांपा नेता अजीत पवार ने गुरुवार रात दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। शाह ने तीनों नेताओं से अलग-अलग बैठक कर कई मुद्दे पर चर्चा की। आधी रात को ख़त्म हुई दो घंटे की बैठक में कोई निर्णय नहीं निकल सका। चर्चा है कि शिंदे नए उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं और साथ में गृह मंत्री विभाग भी संभालेंगे। शिंदे अपने पास रख सकते हैं।

महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री पर फैसला ‘एक या दो दिन में’ किया जाएगा: शिंदे

महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में सरकार गठन के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रमुख जे. पी. नड्डा के साथ उनकी ‘‘अच्छी और सकारात्मक’’ बातचीत हुई। शिंदे ने मुंबई रवाना होने से पहले यहां संवाददाताओं से कहा कि महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री को लेकर फैसला ‘‘एक या दो दिन में’’ राज्य की राजधानी में महायुति गठबंधन की एक अन्य बैठक में किया जाएगा।

शिंदे, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और अजित पवार ने राज्य में सत्ता साझेदारी समझौते पर बातचीत के लिए बृहस्पतिवार रात यहां शाह और नड्डा से मुलाकात की थी। निवर्तमान मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम एक या दो दिन में (महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पर) निर्णय लेंगे। हमने चर्चा की है और यह जारी रहेगी। जब हम अंतिम निर्णय लेंगे तो आपको पता चल जाएगा।’’

शिंदे ने कहा कि वह राज्य में सरकार गठन में बाधा नहीं बनेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा शाह द्वारा लिए गए निर्णय का पालन करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘‘लाडका भाऊ’ (प्यारा भाई) का दर्जा मेरे लिए किसी भी अन्य चीज से ऊपर है।’’ शिंदे ने कहा कि बैठक ‘‘अच्छी और सकारात्मक’’ रही। उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी ने सरकार गठन पर चर्चा की।

सहयोगी दलों के बीच अच्छा समन्वय है, हम सभी बहुत सकारात्मक हैं और हम लोगों द्वारा दिए गए स्पष्ट जनादेश का सम्मान करेंगे। हम जल्द सरकार बनाएंगे।’’ शिंदे ने शुक्रवार सुबह संवाददाताओं से कहा, ‘‘बैठक अच्छी और सकारात्मक रही। यह पहली बैठक थी। महायुति की एक और बैठक मुंबई में होगी।’’

शिवसेना नेता ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने उन्हें भारी बहुमत से दोबारा चुना है और सर्वोच्च प्राथमिकता जनादेश का सम्मान करना है, न कि ‘‘पदों के पीछे भागना’’। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महायुति गठबंधन ने हाल में हुए विधानसभा चुनावों में 288 सदस्यीय सदन में 230 सीट पर जीत दर्ज की तथा विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) को 46 सीट पर समेट दिया।

भाजपा ने 132 सीट, शिवसेना ने 57 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने 41 सीट जीतीं। महाविकास आघाडी में शामिल शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने 20 सीट, कांग्रेस ने 16 और शरद पवार की राकांपा (शरदचंद्र पवार) ने 10 सीट पर जीत दर्ज की।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024एकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीसअजित पवारमुंबईदिल्लीअमित शाहBJPशिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos