लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : अपने ही गांव के एक व्यक्ति को चाकू मारने के आरोप में नेपाली नागरिक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 23, 2021 19:05 IST

Open in App

ठाणे, 23 अक्टूबर महाराष्ट्र के ठाणे शहर में अपने ही के एक व्यक्ति को कथित तौर पर चाकू मारने के आरोप में 45 वर्षीय नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी इंद्रमोहन बारमालेबुडा हाल ही में भारत आया था।

ठाणे नगर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक जयराज राणावारे ने कहा कि आरोपी इंद्रमोहन और पीड़ित पद्मभूषण टकोला (49) नेपाल के एक ही गांव के रहने वाले हैं।

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार इंद्रमोहन शुक्रवार दोपहर पद्मभूषण के घर गया था। पद्मभूषण खरकर अली इलाके में एक आवास परिसर में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता है और उसी परिसर में रहता है। इंद्रमोहन ने पत्नी और बच्चों के साथ रहने वाले पद्मभूषण से रहने के लिए उसके घर में जगह मांगी। पद्मभूषण ने जब रहने के लिए जगह देने से इनकार कर दिया तो इंद्रमोहन ने उसके पेट में चाकू मार दिया।

गंभीर रूप से घायल अवस्था में पद्मभूषण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह सड़क पर चलकर अस्पताल की ओर जाते हुए दिखाई दे रहा है।

पुलिस उसे कलवा सरकारी अस्पताल ले गई जहां उसकी सर्जरी की गई और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।पुलिस ने इंद्रमोहन को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल