लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र को हर महीने कोविड रोधी टीके की तीन करोड़ खुराक की जरूरत: टोपे

By भाषा | Updated: July 12, 2021 13:10 IST

Open in App

मुंबई, 12 जुलाई महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए राज्य की पूरी पात्र आबादी का जल्द से जल्द टीकाकरण करने के लिए प्रति माह कोविड रोधी टीके की कम से कम तीन करोड़ खुराक की जरूरत होगी।

टोपे ने पीटीआई-भाषा से कहा कि राज्य की प्रतिदिन 15 लाख लोगों के टीकाकरण की क्षमता है लेकिन ‘टीकों की कमी के कारण’ अभी एक दिन में केवल दो या तीन लाख लोगों को ही टीका लग पा रहा है।

मंत्री ने कहा, ‘‘तीन दिन पहले, हमें टीके की सात लाख खुराक मिलीं। आज दिन खत्म होने के साथ ही यह खेप भी खत्म हो जाएगी। अब तक हमें टीके की 3.60 करोड़ से अधिक खुराक मिली हैं जिनमें से करीब 25 लाख खुराक की राज्य सरकार ने सीधी खरीद की है।’’

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक रविवार तक राज्य में टीके की कुल 3,65,25,990 खुराक की खपत हुई।

राज्य में टीकों के अभाव के बारे में एक सवाल के जवाब में टोपे ने कहा, ‘‘हम अपनी क्षमता से कम काम कर पा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि टीकों की ठीक तरह से आपूर्ति होती है तो पूरी पात्र आबादी के टीकाकरण का लक्ष्य जल्द से जल्द प्राप्त किया जा सकेगा।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 8,535 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में संक्रमण के कुल मामले 61,57,799 पर पहुंच गए, वहीं 156 संक्रमितों की मौत होने से मृतक संख्या 1,25,878 पर पहुंच गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे