लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : चुनाव सभा के दौरान कोविड-19 नियमों के उल्लंघन के लिये राकांपा पदाधिकारी पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: April 9, 2021 18:06 IST

Open in App

पुणे, नौ अप्रैल महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के पंढारपुर में चुनावी सभा में कोविड-19 नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के एक पदाधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जिले की एक विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले आयोजित इस सभा को उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने संबोधित किया था।

विपक्षी दल भाजपा का आरोप है कि सभा के दौरान कोविड-19 नियमों का उल्लंघन किया गया।

पवार ने पंढरपुर-मंगलवेधा विधानसभा सीट पर 17 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव के लिये राकांपा उम्मीदवार भागीरथ भाल्के के समर्थन में बंद स्थान पर सभा को संबोधित किया था।

पंढरपुर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अरुण पवार ने कहा, ''चुनाव आयोग के पर्यवेक्षकों ने सभा का आयोजन करने वाले राकांपा के एक पदाधिकारी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब