लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: नवाब मलिक ने कहा- यह धोखे से बनाई गई सरकार है, फ्लोर पर हारेगी, सारे विधायक हमारे साथ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2019 12:02 IST

नवाब मलिक ने कहा, ''हमने उपस्थिति दर्ज करने के लिए विधायकों के हस्ताक्षर लिए थे जिनका शपथ के लिए दुरुपयोग कर लिया गया।''

Open in App
ठळक मुद्देनवाब मलिक ने कहा, ''ये धोखे से बनाई गई सरकार है और ये विधानसभा के फ्लोर पे हारेगी, सारे विधायक हमारे साथ हैं।''नवाब मलिक ने कहा, ''हमने उपस्थिति दर्ज करने के लिए विधायकों के हस्ताक्षर लिए थे जिनका शपथ के लिए दुरुपयोग कर लिया गया।''

महाराष्ट्र में देवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ तो ले ली है लेकिन सियासी भूचाल खत्म नहीं हो रहा है। अजित पवार की पार्टी से ही आवाज उठ रही है कि बीजेपी को समर्थन देने का फैसला उनका व्यक्तिगत निर्णय है। पार्टी ने औपचारिक बयान में इस सरकार गठन से हाथ पीछे खीचे हैं। वहीं, एनससीपी के ही बयोवृद्ध नेता नवाब मलिक ने दावा किया है कि सरकार धोखे से बनाई गई है। उन्होंने कहा, ''ये धोखे से बनाई गई सरकार है और ये विधानसभा के फ्लोर पे हारेगी, सारे विधायक हमारे साथ हैं।''

इससे पहले नवाब मलिक ने अजित पवार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, ''हमने उपस्थिति दर्ज करने के लिए विधायकों के हस्ताक्षर लिए थे जिनका शपथ के लिए दुरुपयोग कर लिया गया।''

वहीं, एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने ट्वीट कर कहा, ‘‘महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए भाजपा को समर्थन देने का अजित पवार का फैसला उनका व्यक्तिगत निर्णय है। यह राकांपा का फैसला नहीं है। हम यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि हम इस फैसले का समर्थन नहीं करते।’’

 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीअजीत पवारशरद पवारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं