लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: बढ़ सकती हैं बीजेपी की मुश्किलें, एनसीपी शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाने की तैयारी में!

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 10, 2019 08:30 IST

NCP, Shiv Sena: महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक उठापठक के बीच एनसीपी ने नया दांव खेला है, सूत्रों के मुताबिक वह शिवसेना के साथ बना सकती है सरकार

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी को राज्यपाल ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने का निमंत्रण दिया हैएनसीपी नई सरकार के गठन के लिए शिवसेना का समर्थन कर सकती है

महाराष्ट्र में सरकार को लेकर जारी राजनीतिक उठापठक के बीच अब तक विपक्ष में बैठने का दावा कर रही एनसीपी के हालिया कदमों ने बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राज्यपाल ने शनिवार को सबसे बड़ी पार्टी होने के नेता बीजेपी को 11 नवंबर रात 8 बजे तक नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। 

जी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बीच एनसीपी ने संकेत दिए हैं कि वह सरकार गठन के लिए शिवसेना को समर्थन देने को तैयार है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, सत्ता के बंटवारे के इस समझौते में एनसीपी और शिवसेना मिलकर सरकार बनाएंगे और कांग्रेस इस गठबंधन को बाहर से समर्थन दे सकती है।

एनसीपी अगले एक-दो दिन में लेगी शिवसेना को समर्थन का फैसला!

इस बारे में फैसला अगले एक-दो दिनों में लिया जा सकता है। माना जा रहा है कि इस गठबंधन को अंतिम रूप शरद पवार और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीच सोमवार को होने वाली बैठक में अंतिम रूप दिया सकता है। 

इस रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र के कांग्रेस विधायक जो जयपुर में हैं, शिवसेना को समर्थन देने के बारे में अपनी राय देंगे और इसकी रिपोर्ट रविवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौपेंगे, जो इस पर वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा के बाद अंतिम फैसला लेंगी। इस रिपोर्ट के अनुसार, शरद पवार मंगलवार को होने वाली ऑल पार्टी मीटिंग में शिवसेना को समर्थन देने के बारे में अपने पार्टी के नवनियुक्त विधायकों की राय लेंगे।  

इससे पहले शनिवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कार्यकारी मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और सबसे बड़े दल बीजेपी (105 सीटें) को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया।

बीजेपी के बहुमत साबित न कर पाने की स्थिति में राज्यपाल दूसरी सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते शिवसेना (56 सीटें) को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं। अगर एनसीपी और शिवसेना के बीच समझौता होता है, तो एनसीपी के 54 और कांग्रेस के 44 विधायकों समर्थन से वह आसानी से बहुमत (145) का आंकड़ा पार कर लेगी।

टॅग्स :राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशरद पवारकांग्रेसशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उद्धव ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी