लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : राकांपा नेताओं ने एमएलसी चुनाव में एमवीए के प्रदर्शन की सराहना की

By भाषा | Updated: December 4, 2020 17:19 IST

Open in App

मुंबई, चार दिसंबर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र विधान परिषद के चुनाव में महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के उम्मीदवारों की जीत गठबंधन के घटक दलों के बीच एकता का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि यह राज्य के लोगों का सरकार के प्रति विश्वास को दिखाता है।

विधान परिषद के औरंगाबाद और पुणे स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में शुक्रवार को राकांपा के चुनाव जीतने के बाद पवार का यह बयान आया है। अभी तीन अन्य सीटों के नतीजे घोषित नहीं हुए हैं लेकिन दो सीटों पर एमवीए के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।

विधान परिषद की छह सीटों में से तीन सीटें स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से हैं जबकि एक सीट स्थानीय निकाय के लिए है। ये चुनाव एक दिसंबर को हुए थे। भाजपा को सिर्फ धुले-नंदूरबार स्थानीय निकाय सीट पर जीत मिली है।

पवार ने एक बयान में एमवीए उम्मीदवारों को अपना समर्थन देने के लिए मतदाताओं का शुक्रिया अदा किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘एमवीए उम्मीदवारों की जीत गठबंधन के घटक दलों के बीच एकता का प्रतीक है और यह लोगों का सरकार के प्रति भरोसा भी दिखाता है।’’

महाराष्ट्र में मंत्री और प्रदेश राकांपा प्रमुख जयंत पाटिल ने कहा कि चुनाव परिणामों से स्पष्ट है कि किसानों, कामगारों और मध्यम वर्ग के अलावा बेहद पढ़े-लिखे मतदाताओं ने भी एमवीए सरकार को समर्थन दिया है।

राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने भी मतदाताओं का शुक्रिया अदा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘हम लोग जनता के कल भी आभारी थे, आज भी हैं और हमेशा आभारी रहेंगे। महा विकास अघाडी के उम्मीदवारों को बधाई।’’

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सांसद सुप्रिया सुले ने भी मतदाताओं का आभार जताया और एमवीए उम्मीदवारों की जीत के लिए कड़ी मेहनत करने वालों को बधाई दी। पीडब्ल्यूडी मंत्री अशोक चव्हाण ने भी एमवीए के प्रदर्शन की सराहना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू