महाराष्ट्र: मुंबई में क्रूज शिप पर चल रही रेव पार्टी पर एनसीबी की छापेमारी

By भाषा | Updated: October 3, 2021 00:44 IST2021-10-03T00:44:50+5:302021-10-03T00:44:50+5:30

Maharashtra: NCB raids on rave party going on cruise ship in Mumbai | महाराष्ट्र: मुंबई में क्रूज शिप पर चल रही रेव पार्टी पर एनसीबी की छापेमारी

महाराष्ट्र: मुंबई में क्रूज शिप पर चल रही रेव पार्टी पर एनसीबी की छापेमारी

मुंबई, दो अक्टूबर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने यहां एक यात्री क्रूज शिप (जहाज) पर शनिवार शाम छापेमारी की, जहां पार्टी चल रही थी और उसमें मादक पदार्थों का सेवन किया जा रहा था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह जहाज गोवा जाने वाला था और उस पर सैकड़ों यात्री सवार थे। जहाज पर एक पार्टी होने के बारे में एक गुप्त सूचना मिलने पर एनसीबी के दल ने छापेमारी की।

अधिकारी ने बताया कि कुछ यात्रियों के पास से प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किये गये। किसी भी यात्री को जहाज से उतरने नहीं दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: NCB raids on rave party going on cruise ship in Mumbai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे