लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : नांदेड गांजा जब्ती में एनसीबी ने दो मुख्य आरोपियों की तलाश शुरू की

By भाषा | Updated: November 18, 2021 21:15 IST

Open in App

मुंबई, 18 नवंबर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की मुंबई इकाई ने महाराष्ट्र के नांदेड जिले से जब्त किए गए 1,000 किलोग्राम से ज्यादा गांजा के मामले में दो मुख्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इस आशय की जानकारी दी।

एनसीबी ने सोमवार को नयगांव तालुका के मंजराम से 1,127 किलोग्राम गांजा जब्त किया था जिसकी कीमत 5.63 करोड़ रुपये आंकी गई थी। इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि एनसीबी की टीम फिलहाल नांदेड में है और दो वांछित आरोपियों की तलाश कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, मुख्य आरोपियों में से एक की पहचान अनिल टकलु के रूप में हुई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

उन्होंने कहा कि इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को अदालत ने बृहस्पतिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे