लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: नवाब मलिक के दामाद ने देवेंद्र फड़नवीस को पांच करोड़ का कानूनी नोटिस भेजा, कहा- ड्रग्स मामले की जांच अभी जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 11, 2021 11:07 IST

नवाब मलिक और उनकी बेटी निलोफर मलिक द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किए गए नोटिस में कहा गया है कि फड़नवीस ने समीर खान पर ड्रग्स रखने का आरोप लगाया, जबकि मामले की जांच अभी जारी है.

Open in App
ठळक मुद्देड्रग्स मामले में गिरफ्तारी के बाद जमानत पर बाहर हैं मलिक के दामाद.कानूनी नोटिस में कहा कि ड्रग्स मामले की जांच अभी जारी है.

मुंबई: इस साल की शुरुआत में ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किए गए और फिलहाल जमानत पर बाहर महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के दामाद समीर खान ने भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस को पांच करोड़ रुपये का कानूनी भेजा है.

खान ने दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री फड़नवीस के टेलीविजन चैनल पर दिए गए बयान के कारण उन्हें मानसिक प्रताड़ना और चोट पहुंची, आर्थिक नुकसान हुआ और उनकी छवि को नुकसान पहुंचा.

नवाब मलिक और उनकी बेटी निलोफर मलिक द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किए गए नोटिस में कहा गया है कि फड़नवीस ने समीर खान पर ड्रग्स रखने का आरोप लगाया, जबकि मामले की जांच अभी जारी है.

खान ने यह नोटिस ऐसे समय में भेजा है जब देवेंद्र फड़नवीस और नवाब मलिक एक दूसरे पर सार्वजनिक तौर पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं.

सोमवार को फड़नवीस ने मलिक और और उनके परिवार पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के करीबी सलीम पटेल और 1993 विस्फोट मामले में 2005 में दोषी ठहराए गए बादशाह खान से 2.80 करोड़ रुपये का प्लॉट खरीदने का आरोप लगाया था.

इसके बाद पलटवार करते हुए मलिक ने फड़नवीस पर नकली नोटों के रैकेट को बढ़ावा देने और मुंबई एनसीपी प्रमुख समीर वानखेड़े का बचान करने का आरोप लगाया था.

बता दें कि, नवाब मलिक द्वारा लगातार मुंबई एनसीबी प्रमुख समीर वानखेड़े और उनके परिवार पर आरोप लगाए जा रहे हैं. वहीं, वानखेड़े परिवार ने मलिक के खिलाफ मानहानि के साथ पुलिस में भी शिकायत दर्ज करा दी है.

समीर वानखेड़े ने मुंबई क्रूज शिप मामले में अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान सहित कई अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था. हालांकि, अब उन्हें इस मामले की जांच से हटा दिया गया है जबकि आर्यन खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है.

टॅग्स :महाराष्ट्रनवाब मलिकदेवेंद्र फड़नवीसSameer Wankhede
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी