लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: नागपुर पुलिस ने गंगा जमुना क्षेत्र में वेश्यावृत्ति पर स्थायी प्रतिबंध लगाया

By भाषा | Updated: October 26, 2021 18:28 IST

Open in App

नागपुर, 26 अक्टूबर पुलिस ने यहां के गंगा जमुना क्षेत्र में वेश्यावृत्ति पर स्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। यह कदम इन शिकायतों के बाद उठाया गया कि रेड लाइट इलाके में व्यावसायिक यौनकर्मियों द्वारा वेश्यावृत्ति को खुलेआम बढ़ावा दिया जा रहा है।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि नागपुर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने शनिवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की, जो जारी होने की तारीख के 90 दिन बाद प्रभाव में आएगी।

अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों के तहत जारी अधिसूचना में क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक परिसरों, स्कूलों और कार्यालयों को 'सार्वजनिक स्थान' घोषित किया गया है तथा ऐसे स्थानों के 200 मीटर के भीतर वेश्यावृत्ति पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

अधिसूचना में कहा गया है कि कुमार ने निर्णय लेने से पहले विभिन्न हितधारकों के साथ सभी आपत्तियों और अन्य अभिवेदनों पर विधिवत विचार किया गया।

कुमार ने 25 अगस्त को एक अधिसूचना जारी कर क्षेत्र में दो महीने के लिए वेश्यावृत्ति पर प्रतिबंध लगा दिया था।

इससे पहले, व्यावसायिक यौनकर्मियों द्वारा खुले तौर पर वेश्यावृत्ति को बढ़ावा दिए जाने संबंधी शिकायतों के बाद क्षेत्र में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 लागू की गई थी।

कई यौनकर्मियों ने पूर्व में विरोध प्रदर्शन किया था और क्षेत्र में लोगों के प्रवेश को प्रतिबंधित करने के लिए पुलिस द्वारा लगाए गए अवरोधकों को हटा दिया था। पुलिस ने संबंधित इलाके में घर-घर तलाशी भी ली थी, जहां करीब 500 से 700 यौनकर्मी काम करती हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने पूर्व में कहा था कि इस इलाके में कुल 188 वेश्यालय हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस