नागपुर के मेयर संदीप जोशी पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने कार पर बरसाईं गोलियां, परिवार भी था मौजूद
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 18, 2019 11:40 IST2019-12-18T10:06:42+5:302019-12-18T11:40:06+5:30
नागपुर पुलिस ने संदीप जोशी की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

संदीप जोशी (फाइल फोटो)
नागपुर के वर्धा रोड कैंसर इंस्टीट्यूट के पास स्थित रसरंजन ढाबे के समीप मेयर संदीप जोशी पर बाइक सवार दो युवकों ने गोलीबारी कर दी. घटना मंगलवार रात 12 बजे के आसपास हुई। संदीप जोशी ने दावा किया है कि उन्हें निशाना बनाकर तीन गोलियां चलाई गई हैं। जोशी पिछले महीने ही मेयर चुने गए थे। उनका कार्यकाल 13 महीने का है।
जोशी के अनुसार पारिवारिक कार्यक्रम के लिए सात परिवारों के साथ वह रात्रि भोजन के लिए ढाबे पर गए थे। वहां से लौटते समय उनके साथ के छह परिवार वाहनों से आगे निकल गए। उनकी गाड़ी पीछे चल रही थी. इसी दौरान बाइक पर दो अज्ञात युवक उनकी कार के सामने आए. अचानक तीन बार तेज आवाज सुनाई दी।
Nagpur police provides police security cover to Mayor Sandip Joshi. Two bike-borne assailants had fired three bullets at him last night. #Maharashtrahttps://t.co/tjoJtb7EK2
— ANI (@ANI) December 18, 2019
जोशी को घटना समझ में नहीं लेकिन बाइक सवार के आगे निकलने के बाद पता चला कि उनकी कार पर गोली चलाई गई है। उनकी कार में परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। इस घटना से सभी डर गए। जोशी ने साथ आए मित्रों को घटना की सूचना दी। इस वारदात में जोशी परिवार का कोई सदस्य घायल नहीं हुआ है। शहर में विधान मंडल का सत्र शुरू है। ऐसे में उपराजधानी के महापौर पर जानलेवा हमला होना पुलिस की सक्रियता को लेकर सवाल खड़े करता है।
Maharashtra: Nagpur Mayor, Sandip Joshi had a narrow escape after two bike-borne miscreants fired three bullets at him on Tuesday midnight. (In pic: man on the left) pic.twitter.com/PdzbJ8xgGZ
— ANI (@ANI) December 18, 2019