Maharashtra Nagar Nigam Chunav Parinam 2026: लातूर में कांग्रेस 43 सीट पर आगे, छत्रपति संभाजीनगर में बीजेपी के पास 49 सीट, देखिए ताजा आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 16, 2026 16:04 IST2026-01-16T16:04:07+5:302026-01-16T16:04:07+5:30

Maharashtra Nagar Nigam Chunav Parinam 2026: निर्वाचन आयोग की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Maharashtra Nagar Nigam Chunav Parinam 2026 live polls Congress leading on 43 seats in Latur BJP leading on 49 seats in Chhatrapati Sambhajinagar see latest figures | Maharashtra Nagar Nigam Chunav Parinam 2026: लातूर में कांग्रेस 43 सीट पर आगे, छत्रपति संभाजीनगर में बीजेपी के पास 49 सीट, देखिए ताजा आंकड़े

file photo

HighlightsMaharashtra Nagar Nigam Chunav Parinam 2026:

छत्रपति संभाजीनगरः महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में छत्रपति संभाजीनगर, जालना और नांदेड़ नगर निगमों के चुनावों में शुक्रवार को शुरुआती रुझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगे है जबकि इस क्षेत्र के लातूर नगर निकाय में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। विभिन्न मराठी चैनल द्वारा बताए गए रुझानों के अनुसार, छत्रपति संभाजीनगर की 115 सीट में से भाजपा उम्मीदवार 49 पर आगे हैं। इसके बाद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना 19 सीट पर आगे है। इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) यहां 14 सीट पर आगे है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) 10 सीट पर आगे है जबकि उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा दो सीट पर आगे है। जालना 2023 में महाराष्ट्र का 29वां नगर निगम बना था। ऐसा प्रतीत होता है कि पूर्व कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक कैलास गोरंट्याल के भाजपा में जाने से जालना में भाजपा को फायदा हुआ है। जालना नगर निकाय की 65 सीट में भाजपा 19 सीट पर आगे है जबकि कांग्रेस तीन सीट पर आगे है।

टीवी रिपोर्ट के अनुसार, लातूर की 70 सीट में से कांग्रेस 43 सीट पर और भाजपा 17 सीट पर आगे है। निर्दलीय उम्मीदवार पांच सीट पर आगे हैं। चुनावों से पहले, भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख की यादें उनके गृह नगर लातूर से ‘‘मिटा दी जाएंगी।’’

बाद में उन्होंने अपने बयान के लिए माफी मांगी थी। परभणी नगर निगम में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नगर निकाय की 65 सीट में से 23 पर आगे है। कांग्रेस आठ सीट पर आगे है। टीवी चैनलों द्वारा बताए गए शुरुआती रुझानों के अनुसार, नांदेड़ में 81 सीट में से भाजपा 20 सीट पर जबकि शिवसेना पांच पर आगे है। कांग्रेस 12 सीट पर आगे है।

नागपुर निकाय चुनाव: भाजपा ने 84 सीट पर बढ़त बनायी,कांग्रेस 41 एवं एआईएमआईएम चार सीट पर आगे

नागपुर नगर निगम (एनएमसी) के चुनाव में शुक्रवार सुबह से चल रही मतगणना में भाजपा 84 सीट पर आगे है जबकि कांग्रेस की 41 सीट पर बढ़त है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। महाराष्ट्र में 28 अन्य नगर निगमों के साथ-साथ 151 सदस्यीय नागपुर नगर निगम के लिए बृहस्पतिवार को मतदान हुआ था।

नागपुर में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के चार उम्मीदवार भी आगे हैं। एआईएमआईएम के उम्मीदवार-- अलीशा खान, रेशमा नंदगौली, सोफिया शेख और पवन कोय अपने-अपने वार्ड में अपने प्रतिद्वंद्वियों से बढ़ते बनाये हुए हैं। पार्टी ने नागपुर में छह सीट पर चुनाव लड़ा था। पार्टी प्रमुख एवं लोकसभा सदस्य असदुद्दीन ओवैसी ने एक चुनावी सभा को संबोधित किया था।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 143 सीट पर और उसकी सहयोगी शिवसेना ने आठ सीट पर चुनाव लड़ा। कांग्रेस ने सभी 151 सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं। पिछले नागपुर नगर निगम चुनाव में, भाजपा ने 108 सीट जीती थीं। कांग्रेस (28), बसपा (10), अविभाजित शिवसेना (2) और संयुक्त राकांपा एक सीट पर विजयी रही थी।

Web Title: Maharashtra Nagar Nigam Chunav Parinam 2026 live polls Congress leading on 43 seats in Latur BJP leading on 49 seats in Chhatrapati Sambhajinagar see latest figures

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे