लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : एमवीए के नेताओं ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की

By भाषा | Updated: December 26, 2021 18:02 IST

Open in App

मुंबई, 26 दिसंबर महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महा विकास अघाडी (एमवीए) के नेताओं ने रविवार को राजभवन जाकर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। राज्यपाल से मिलने वाले नेताओं में राज्य के शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे, राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल शामिल थे।

हलांकि, इस मुलाकात के कारणों की अब तक जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, महाराष्ट्र विधानमंडल के चालू शीतकालीन सत्र में ही विधानसभा के अध्यक्ष का चुनाव होना है। कार्यक्रम के मुताबिक शीतकालीन सत्र 28 दिसंबर को संपन्न होगा।

राज्यपाल ने विधान परिषद के लिए राज्यपाल कोटे के तहत राज्य सरकार द्वारा नामित 12 नामों को अब तक मंजूरी नहीं दी है। कोश्यारी से मिलने वाले नेताओं में शिंदे शिवसेना के, थोराट कांग्रेस के और भुजबल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सदस्य हैं।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली एमवीए सरकार में शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा तीन घटक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू