लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : हत्या का आरोपी सबूतों के अभाव में बरी

By भाषा | Updated: October 17, 2021 11:29 IST

Open in App

ठाणे, 17 अक्टूबर महाराष्ट्र में ठाणे की जिला अदालत ने नवी मुंबई में फुटपाथ पर रहने वाली एक महिला की हत्या के आरोपी 35 वर्षीय शख्स को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया।

प्रधान जिला एवं सत्र अदालत के न्यायाधीश एएल पंसारे ने कहा कि अभियोजन आरोपी सागर यादव के खिलाफ आरोपों को साबित करने में नाकाम रहा जिससे उसे बरी किया जाता है।

हत्या के इस मामले में 28 सितंबर को दिए गए आदेश की प्रति शनिवार को उपलब्ध हुई।

अभियोजन के अनुसार, यादव ने एक झगड़े के बाद 18 नवंबर 2016 को वाशी में एक स्कूल के समीप फुटपाथ पर रहने वाली महिला पर हमला कर दिया था। उसने पत्थर से महिला का सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी थी।

आदेश में कहा गया है, ‘‘हत्या में कथित तौर पर इस्तेमाल किया गया हथियार यानी कि पत्थर अदालत के समक्ष पेश किया गया लेकिन किसी भी गवाह ने इसकी पहचान नहीं की और न ही फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट पेश की गई जिसमें यह कहा गया हो कि यह अपराध में इस्तेमाल हुआ हथियार ही है। जांच अधिकारी ने जिरह के दौरान स्वीकार किया कि उन्हें शराब की बोतल और पत्थर पर उंगलियों के निशान नहीं मिले थे। आरोपी के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए कोई सबूत नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?