लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: विधानसभा चुनाव से पहले NCP में फूट, मुंबई अध्यक्ष सचिन अहीर शिवसेना में हुए शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 25, 2019 12:45 IST

चुनाव से पहले कांग्रेस-एनसीपी को लगातार बड़े झटके लग रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही विधानसभा  में नेता प्रतिपक्ष राधाकृष्ण विखे पाटिल कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए थे। उन्हें महाराष्ट्र सरकार में मंत्री भी बनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसचिन अहीर ने उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे की मौजदूगी में पार्टी की सदस्यता ली।47 वर्षीय सचिन अहीर वर्ली से विधायक रह चुके हैं।

महाराष्ट्र  विधानसभा चुनाव 2019 से पहले शरद पवार की पार्टी एनसीपी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के सीनियर लीडर और मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष सचिन अहीर एनसीपी छोड़ शिवसेना में शामिल हो गए हैं। उन्होंने उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे की मौजदूगी में पार्टी की सदस्यता ली।

47 वर्षीय सचिन अहीर वर्ली से विधायक रह चुके हैं। चुनाव से पहले कांग्रेस-एनसीपी को लगातार बड़े झटके लग रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही विधानसभा  में नेता प्रतिपक्ष राधाकृष्ण विखे पाटिल कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए थे। उन्हें महाराष्ट्र सरकार में मंत्री भी बनाया गया है।

राज्य में पूर्ववर्ती कांग्रेस-राकांपा गठबंधन सरकार में मंत्री अहीर शरद पवार नीत पार्टी के 1999 में गठन के बाद से उससे जुड़े हुए थे। उन्होंने 1999 से 2009 तक मुंबई में शिवड़ी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और उन्हें बाद में वर्ली से चुना गया।

वह 2014 में शिवसेना के सुनील शिंदे से विधानसभा चुनाव हार गए थे। अहीर से ‘पीटीआई भाषा’ से कहा कि उनके मन में राकांपा के लिए कोई दुर्भावना नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए कुछ अपरिहार्य राजनीतिक फैसले लेने पड़े।’’

अहीर ने कहा कि कुछ दिन पहले वह एक सामाजिक समारोह में आदित्य ठाकरे से मिले थे, जिन्होंने उनसे कहा था कि शिवसेना को उनके जैसे नेताओं की आवश्यकता है जो ‘‘शहरी राजनीति से अच्छी तरह वाकिफ’’ हों।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में अधिकतर नगर निगमों में शिवसेना सत्ता में है। मैं शहरों के विकास के लिए एक मंत्री के तौर पर मिले अनुभव का प्रयोग कर सकता हूं, इसलिए मैंने सत्ता में रह कर विकास के लिए काम करने का निर्णय लिया।’’

अहीर ने कहा कि इस संबंध में जल्द फैसला लिया जाएगा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में वर्ली से खड़े होंगे या नहीं। राज्य में सितंबर-अक्टूबर में चुनाव होने हैं।

टॅग्स :शिव सेनाउद्धव ठाकरेमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतMaharashtra Local Body Elections: महाराष्ट्र निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, भाजपा और शिवसेना के बीच मुकाबला

भारतसिंधुदुर्ग स्थानीय निकाय चुनावः संदेश पारकर के लिए प्रचार क्यों कर रहे हैं?, भाजपा नेता नितेश राणे ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को घेरते हुए पूछे सवाल?

भारतमहाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव 2025ः ‘महायुति’ के सामने दो प्रमुख चुनौतियां?, बीजेपी-शिवसेना में रार और ओबीसी आरक्षण मुद्दे पर कानूनी चुनौती, कैसे पार लगाएंगे सीएम फडणवीस?

भारतसंसद में ऊंची आवाज में ‘वंदे मातरम’ नारा लगाएंगे शिवसेना (उबाठा) के सांसद, उद्धव ठाकरे ने कहा- सदन से बाहर निकाल कर दिखाएं भाजपा

भारत अधिक खबरें

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत

भारतउत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोगः 15 विषय और 7466 पद, दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में सहायक अध्यापक परीक्षा, देखिए डेटशीट