लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: म्यूकरमाइकोसिस रोगियों का सरकारी बीमा योजनाओं के तहत इलाज किया जाएगा

By भाषा | Updated: May 18, 2021 20:43 IST

Open in App

मुंबई, 18 मई महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि म्यूकरमाइकोसिस रोगियों को पीएमजेएवाई और एमजेपीजेएवाई सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं में शामिल किया जाएगा।

म्यूकरमाइकोसिस एक फंगल संक्रमण है, जो अधिकतर कोविड-19 रोगियों में देखा जा रहा है।

एक सरकारी आदेश (जीआर) में कहा गया है कि इस बीमारी से पीड़ित लोगों का राज्य की महात्मा ज्योति राव फुले जन आरोग्य योजना (एमजेपीजेएवाई) तथा केन्द्र की प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) के तहत इलाज किया जाएगा, जिसमें एक परिवार को 1.50 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर मिलता है।

जीआर में कहा गया है कि म्यूकरमाइकोसिस रोगियों को 11 सर्जिकल पैकेज और आठ मेडिकल पैकेज प्रदान किये जाएंगे।

आदेश के अनुसार, इसके अलावा राज्य आश्वासन समिति पांच लाख रुपये तक का खर्च उठाएगी।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा, ''फंगल-रोधी दवाएं महंगी होती हैं और फिलहाल इनकी कमी है। प्रत्येक जिले का सिविल सर्जन इनकी स्टॉक उपलब्धता और वितरण का प्रबंध करेगा। ''

जीआर में कहा गया है कि म्यूकरमाइकोसिस संक्रमण गंभीर चिंता का विषय बन गया था।

इससे पहले टोपे ने कहा था कि राज्य में इस बीमारी के लगभग 1,500 मामले हैं।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, राज्य में पिछले साल कोरोना वायरस महामारी फैलने के बाद से म्यूकरमाइकोसिस से कम से कम 52 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल