लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र :एमएसआरटीसी कर्मचारी संघ ने की सातवें वेतन आयोग को लागू करने की मांग

By भाषा | Updated: July 19, 2021 18:38 IST

Open in App

ठाणे, 19 जुलाई महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के कर्मचारियों के एक संघ ने सोमवार को कहा कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर लाभ नहीं मिलने पर वह आंदोलन शुरू करेगा।

महाराष्ट्र राज्य परिवहन कामगार सेना के अध्यक्ष हरि माली ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था कि सभी 53 सरकारी निगमों के कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ मिलेगा जबकि परिवहन मंत्री अनिल परब ने कहा है कि एमएसआरटीसी के कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ नहीं मिलेगा।’’

माली ने कहा कि 2016-20 और 2020-2024 की अवधि के लिए वेतन समझौतों पर अब तक प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच हस्ताक्षर नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि अंतरिम वेतन वृद्धि के तहत कर्मचारियों का एमएसआरटीसी पर 4,849 करोड़ रुपये का बकाया है।

माली ने कहा, ‘‘हमने कोविड-19 महामारी के दौरान बसों के संचालन के लिए अपनी जान जोखिम में डाली। यदि राज्य सरकार हमें सातवें वेतन आयोग का लाभ देने में विफल रहती है तो हम आंदोलन शुरू करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य,' वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो