लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: मां ने पांच साल की बच्ची को तेंदुआ का शिकार होने से बचाया

By भाषा | Updated: July 18, 2021 14:03 IST

Open in App

चंद्रपुर, 18 जुलाई महाराष्ट्र में चंद्रपुर जिले के एक जंगल में एक महिला ने बहादुरी दिखाते हुए अपनी बेटी को तेंदुए का शिकार होने से बचा लिया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना 30 जून को हुई। बच्ची तेंदुए के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई हैं और उसका सोमवार को नागपुर के अस्पताल में ऑपरेशन होना है।

वन विकास निगम लिमिटेड के संभागीय प्रबंधक वी एम मोरे ने बताया कि जुनोना गांव की रहनेवाली अर्चना मेशराम गांव के बाहरी इलाके में जा रही थी, तभी उसके पीछे चल रही उसकी बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर दिया। महिला शुरू में तो डर के मारे पीछे हट गई, लेकिन बाद में साहस जुटाते हुए उसने बांस के डंडे से जंगली जीव पर हमला किया। इसके बाद तेंदुए ने बच्ची को छोड़ महिला पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन महिला ने उसे डंडे से मारना जारी रखा और बाद में जंगली जीव जंगल में भाग गया।

बच्ची का जबड़ा गंभीर रूप से जख्मी हो गया और वन्य कर्मी उसे चंद्रपुर सिविल अस्पताल ले गए, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए नागपुर के सरकारी दंत चिकित्सा अस्पताल भेज दिया गया। वन विभाग ने उसके इलाज के लिए प्राथमिक मुआवजे के तौर पर कुछ राशि दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए