लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : पंढरपुर उपचुनाव में दोपहर एक बजे तक 33 फीसदी से अधिक मतदान

By भाषा | Updated: April 17, 2021 16:22 IST

Open in App

पुणे, 17 अप्रैल महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में पंढरपुर-मंगलावेदा विधानसभा सीट पर उपचुनाव में शनिवार दोपहर एक बजे तक 33 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और वायरस के प्रसार पर नियंत्रण के लिए राज्य सरकार द्वारा लागू कड़ी पाबंदियों के बीच मतदान शनिवार की सुबह सात बजे शुरू हुआ।

जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘दोपहर एक बजे तक मतदान प्रतिशत 33.12 फीसदी रहा और क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए सुचारू रूप से वोटिंग हो रही है।’’

उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों के बाहर सैनिटाइजर रखे हुए हैं और मतदाताओं के शरीर का तापमान और ऑक्सीजन के स्तर की जांच के बाद ही उन्हें केंद्रों में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।

उपचुनाव में सीधा मुकाबला सत्तारूढ़ राकांपा और विपक्षी भाजपा के बीच है। राकांपा के विधायक भरत भाल्के की पिछले वर्ष नवंबर में कोविड-19 के कारण निधन होने के बाद इस सीट पर चुनाव कराना अनिवार्य हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू