महाराष्ट्र: रायगढ़ में 2020 में यातायात उल्लंघन करने वाले 1.4 लाख से अधिक लोगों को दंडित किया गया
By भाषा | Updated: January 5, 2021 17:21 IST2021-01-05T17:21:54+5:302021-01-05T17:21:54+5:30

महाराष्ट्र: रायगढ़ में 2020 में यातायात उल्लंघन करने वाले 1.4 लाख से अधिक लोगों को दंडित किया गया
अलीबाग(महाराष्ट्र), पांच जनवरी महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पिछले साल यातायात नियमों का उल्लंघन करने को लेकर 1.4 लाख से अधिक वाहन मालिकों और चालकों को दंडित किया गया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, यातायात पुलिस ने 2020 में जुर्माने के रूप में 6.38 लाख रुपये वसूले हैं।
इसमें कहा गया है, ‘‘ इसके अलावा, 2020 में लॉकडाउन के दौरान खंडाला घाट पर दुर्घटनाओं में 49 प्रतिशत की कमी आई।’’
विज्ञप्ति में कहा गया है कि यातायात पुलिस ने 1,45,076 वाहन मालिकों और चालकों के खिलाफ तेज गाड़ी चलाने, यातायात के अन्य नियमों का उल्लंघन करने आदि को लेकर कार्रवाई की। वहीं, जिले में 2020 में कुल 81 दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें 30 लोगों की मौत हुई और 63 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।