लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : मराठवाड़ा क्षेत्र में इस साल अधिक बारिश हुई

By भाषा | Updated: October 2, 2021 17:12 IST

Open in App

औरंगाबाद, दो अक्टूबर महाराष्ट्र में सूखाग्रस्त क्षेत्र माने जाने वाले मराठवाड़ा में मॉनसून के दौरान होने वाली औसतन 679.5 मिलीमीटर बारिश की तुलना में इस साल 1,041.5 मिलीमीटर बारिश हुई है और इसके कुछ हिस्सों में अब भी भारी बारिश हो रही है। यह जानकारी शनिवार को एक अधिकारी ने दी।

मराठवाड़ा के तहत आठ जिले औरंगाबाद, लातूर उस्मानाबाद, परभणी, नांदेड़, बीड, जालना और हिंगोली आते हैं।

अधिकारियों ने पहले बताया था कि मराठवाड़ा में पिछले चार महीनों में अत्यधिक बारिश के कारण कम से कम 91 लोगों की मौत हुई है और 25 लाख हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि बर्बाद हो गई है।

राजस्व विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘मराठवाड़ा में चार जिलों के कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार और शनिवार के बीच भारी बारिश हुई। सबसे अधिक 107.25 मिलीमीटर बारिश शनिवार को दोपहर 12 बजे तक 24 घंटों में औरंगाबाद जिले में पैठण तहसील के विहामांडवा क्षेत्र में दर्ज की गई।’’

उन्होंने बताया कि औरंगाबाद, बीड, जालना और परभणी जिलों के 12 क्षेत्रों में में शुक्रवार से 65 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। विहामांडवा के अलावा औरंगाबाद, बालानगर (औरंगाबाद जिला), रामनगर, जमखेड, तलानी (जालना जिला), बीड सर्किल और सिरसला (बीड जिला) में भारी बारिश हुई। परभणी में तकली-कुंभकर्ण, कुप्ता और सोनपेठ में बारिश हुई।

अधिकारी ने कहा कि भारी बारिश के कारण औरंगाबाद के नरेगांव इलाके में जलभराव और बाढ़ की खबरें हैं।

सिंचाई विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र के सबसे बड़े जायकवाड़ी बांध में शनिवार सुबह जलस्तर 99.06 प्रतिशत दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि बांध के 18 द्वारों को 1.5 फुट की ऊंचाई तक खोल दिया गया है और गोदावरी नदी में अभी तक 28,296 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

औरंगाबाद के संरक्षक मंत्री सुभाष देसाई ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जिले में बारिश की स्थिति का जायजा लिया।

जिलाधीश सुनील चह्वाण ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘सितंबर के आखिरी सप्ताह में भारी बारिश के कारण जिले में 63,000 किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। बारिश से संबंधित घटनाओं में एक जून से लेकर अब तक जिले में 14 लोगों की मौत हुई है। अभी तक सात मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos