लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: पूर्वी विदर्भ क्षेत्र में मध्यम बारिश होने की संभावना

By भाषा | Updated: July 22, 2021 15:47 IST

Open in App

यवतमाल, 22 जुलाई महाराष्ट्र के पूर्वी विदर्भ क्षेत्र में बृहस्पतिवार को कई जगहों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने अपने ताजा बयान में कहा कि दिन के दौरान नागपुर (काटोल, रामटेक), वर्धा (हिंगणघाट), चंद्रपुर और अमरावती डिवीजन क्षेत्र में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

आईएमडी के अधिकारी के मुताबिक विदर्भ क्षेत्र के अकोला, भंडारा, यवतमाल (पुसद) और गढ़चिरौली जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भी बारिश की संभावना है।

जिला सूचना केन्द्र के मुताबिक अपराह्न एक बजकर 10 मिनट तक वर्धा में 26.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि नागपुर में 41.8 मिमी, भंडारा में 38.9 मिमी, गोंदिया में 10.4 मिमी, चंद्रपुर में 47.6 मिमी और गढ़चिरौली में 19.4 मिमी बारिश हुई।

इस बीच, यवतमाल जिले के पुसाद उपमंडल में भारी बारिश के कारण कई सड़कें और निचले इलाके जलमग्न हो गए। उमरखेड़, नागपुर और पंढरपुर में यातायात बाधित रहा।

इन इलाकों में बुधवार रात से हो रही भारी बारिश के कारण कई नालों का जल स्तर बढ़ गया। इसके मद्देनजर तहसीलदार आनंद देउलगोंकर ने लोगों से इन पर बने पुलों को पार नहीं करने की अपील की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल