लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: अजित के साथ गए विधायकों की घर वापसी! शरद पवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में MLA राजेंद्र शिंगणे ने बताया सच

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: November 23, 2019 13:42 IST

एनसीपी प्रमुख पवार ने स्पष्ट किया कि बीजेपी को समर्थन देने का फैसला अजित पवार का निजी निर्णय था और पार्टी बीजेपी के खिलाफ है।

Open in App
ठळक मुद्दे एनसीपी प्रमुख पवार ने स्पष्ट किया कि बीजेपी को समर्थन देने का फैसला अजित पवार का निजी निर्णय था और पार्टी बीजेपी के खिलाफ है।अजित पवार के साथ गए कुछ विधायक शरद पवार के साथ नजर आए। उनमें से एक विधायक राजेंद्र शिंगणे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी बात रखी।

महाराष्ट्र में नयी सरकार के गठन के बाद शनिवार (23 नवंबर) को दिन के करीब एक बजे एनसीपी प्रमुख शरद पवार और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने साझा प्रेस वार्ता की। एनसीपी प्रमुख पवार ने स्पष्ट किया कि बीजेपी को समर्थन देने का फैसला अजित पवार का निजी निर्णय था और पार्टी बीजेपी के खिलाफ है।

दिलचस्प बात यह रही कि अजित पवार के साथ गए कुछ विधायक शरद पवार के साथ नजर आए। उनमें से एक विधायक राजेंद्र शिंगणे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी बात रखी। शिंगणे ने कहा कि अजित पवार के साथ गए विधायकों को शपथ ग्रहण का अंदाजा नहीं था।

एनसीपी एमएलए राजेंद्र शिंगणे ने कहा, ''अजीत पवार ने मुझे कुछ चर्चा करने के लिए बुलाया था और वहां से मुझे अन्य विधायकों के साथ राजभवन ले जाया गया। इससे पहले कि हम समझ पाते शपथ ग्रहण समारोह पूरा हो गया। मैं पवार साहब के पास गया और उनसे कहा कि मैं शरद पवार और एनसीपी के साथ हूं।''

एनसीपी के दो और विधायकों संदीप क्षीरसागर और सुनील भुसारा ने भी आरोप लगाया कि उन्हें बिना जाने बूझे शपथ समारोह में ले जाया गया था और अब वे वापस आ गए हैं और शरद पवार के साथ हैं।

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा, "मुझे नहीं पता कि उन्होंने (अजित पवार) यह जांच एजेंसियों के डर के कारण किया या नहीं। मेरे सूत्रों के मुताबिक, 10-11 विधायक राजभवन में थे और उनमें से तीन पहले ही यहां मेरे साथ बैठे हैं। 

शरद पवार ने यह भी साफ किया कि पार्टी के नियमों के मुताबिक, अजित पवार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एनसीपी प्रमुख ने दावा किया कि कुछ और विधायक उनके पास पहुंच रहे हैं।

वहीं, शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, ''अजित पवार के साथ गए आठ विधायकों में से पांच वापस आ गए हैं। उनसे भी झूठ बोला गया और अपहरण की तरह कार में बैठाया गया। अगर हिम्मत है तो विधानसभा में बहुमत साबित करके दिखाएं।''

बता दें कि शनिवार (23 नवंबर) को तड़के महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राजभवन में देंवेंद्र फड़नवीस को मुख्यमंत्री और अजित पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रशरद पवारअजित पवारउद्धव ठाकरेशिव सेनाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया