लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़, कपड़ा मंत्री असलम शेख और इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ मामला दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2022 22:46 IST

अधिकारियों ने बताया कि कथित घटना रविवार रात की है, जब बांद्रा के रंग शारदा भवन में इमरान प्रतापगढ़ी के स्वागत में कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के संज्ञान में आने पर यह प्राथमिकी दर्ज की गई। बंबई पुलिस कानून और शस्त्र कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

मुंबईः महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़, कपड़ा मंत्री असलम शेख और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ सार्वजनिक कार्यक्रम में कथित रूप से तलवारें लहराने को लेकर सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि कांग्रेस पदाधिकारियों के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन उपनगरीय बांद्रा इलाके में किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि कथित घटना रविवार रात की है, जब बांद्रा के रंग शारदा भवन में इमरान प्रतापगढ़ी के स्वागत में कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

अधिकारियों के मुताबिक मामला पुलिस के संज्ञान में आने पर यह प्राथमिकी दर्ज की गई। बंबई पुलिस कानून और शस्त्र कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें शेख, गायकवाड़ और इमरान प्रतापगढ़ी तलवार लहराते हुए देखे जा सकते हैं।

भाजपा नेता मोहित कंबोज ने दावा किया कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर यह प्राथमिकी दर्ज की है। प्रतापगढ़ी महाराष्ट्र कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की एक समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिए मुंबई गये थे। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है। गायकवाड़ धारावी विधानसभा सीट से विधायक हैं, जबकि शेख मलाड (पश्चिम) से विधायक हैं। 

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है