महाराष्ट्रः शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़, कपड़ा मंत्री असलम शेख और इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ मामला दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2022 22:46 IST2022-03-28T22:42:31+5:302022-03-28T22:46:27+5:30
अधिकारियों ने बताया कि कथित घटना रविवार रात की है, जब बांद्रा के रंग शारदा भवन में इमरान प्रतापगढ़ी के स्वागत में कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।
मुंबईः महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़, कपड़ा मंत्री असलम शेख और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ सार्वजनिक कार्यक्रम में कथित रूप से तलवारें लहराने को लेकर सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।
मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि कांग्रेस पदाधिकारियों के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन उपनगरीय बांद्रा इलाके में किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि कथित घटना रविवार रात की है, जब बांद्रा के रंग शारदा भवन में इमरान प्रतापगढ़ी के स्वागत में कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
A case registered against Maharashtra ministers Aslam Shaikh & Varsha Gaikwad at Bandra PS in Mumbai after they were seen brandishing swords at a public event to welcome the chairman of Congress' Minority Department Imran Pratapgarhi. Case registered under Arms Act.
— ANI (@ANI) March 28, 2022
(File pics) pic.twitter.com/6v0k0aHfEn
अधिकारियों के मुताबिक मामला पुलिस के संज्ञान में आने पर यह प्राथमिकी दर्ज की गई। बंबई पुलिस कानून और शस्त्र कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें शेख, गायकवाड़ और इमरान प्रतापगढ़ी तलवार लहराते हुए देखे जा सकते हैं।
A case registered under Arms Act against Maharashtra ministers Aslam Shaikh & Varsha Gaikwad at Bandra police in Mumbai.
— #DextrousNinja🇮🇳 (@DextrousNinja) March 28, 2022
Both were seen brandishing swords at a public event to welcome the chairman of Congress' Minority Department Imran Pratapgarhi. pic.twitter.com/5RSyv62vIB
भाजपा नेता मोहित कंबोज ने दावा किया कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर यह प्राथमिकी दर्ज की है। प्रतापगढ़ी महाराष्ट्र कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की एक समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिए मुंबई गये थे। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है। गायकवाड़ धारावी विधानसभा सीट से विधायक हैं, जबकि शेख मलाड (पश्चिम) से विधायक हैं।
Attended the conference organised by @INCMumbai Minorities Dept at Bandra(W) today. On this occasion @INCMinority National Chairman Sh. @ImranPratapgarhi was welcomed by senior party leaders, & huge gathering of party cadres. pic.twitter.com/NPImPEBG1W
— Aslam Shaikh, INC 🇮🇳 (@AslamShaikh_MLA) March 27, 2022