लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के मंत्री ने सोशल मीडिया को लेकर केंद्र के नियम को ‘तानाशाही’ वाला कदम बताया

By भाषा | Updated: February 27, 2021 13:17 IST

Open in App

मुंबई, 27 फरवरी महाराष्ट्र के एक मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और ओटीटी कंपनियों के लिए केंद्र सरकार के नियमन का विरोध करते हुए इसे ‘तानाशाही’ और लोकतंत्र के लिए खतरा बताया।

सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री सतेज पाटिल ने कहा कि इन नियमनों का मुखर विरोध करने की जरूरत है क्योंकि ये लोगों की निजता और संविधान द्वारा प्रदत्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन है।

उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र के इस कदम का पुरजोर विरोध होना चाहिए। इस तरह का तानाशाही वाला नियमन इस लोकतांत्रिक देश के लोगों को स्वीकार्य नहीं होगा।’’

पाटिल ने कहा कि कुछ नौकरशाह यह फैसला कर रहे हैं कि किसी मीडिया प्लेटफॉर्म पर क्या प्रकाशन किए जाने की जरूरत है और क्या नहीं। यह सीधे तौर पर भारत में प्रेस की आजादी पर हमला है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह का आदेश कानून के सामने नहीं टिकेगा।’’

किसानों के अंदोलन के समर्थन में सोशल मीडिया पर ‘‘टूलकिट’’ साझा किए जाने के मामले में कथित तौर पर संलिप्तता के लिए गिरफ्तार कार्यकर्ता दिशा रवि की गिरफ्तारी पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि समूचा घटनाक्रम अभिव्यक्ति की आजादी को दबाने का प्रयास है।

दिल्ली की एक अदालत ने हाल में दिशा रवि को जमानत दे दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल