लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के मंत्री ने अस्पताल में भोजन की आपूर्ति करने वाले ठेकेदार को ‘थप्पड़’ मारा

By भाषा | Updated: April 7, 2021 00:45 IST

Open in App

अकोला (महाराष्ट्र), छह अप्रैल महाराष्ट्र के मंत्री बच्चू कडू ने अकोला के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) में रोगियों को दिए जा रहे भोजन की संभवत: खराब गुणवत्ता को लेकर इसकी आपूर्ति करने वाले एक ठेकेदार को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया।

यह कथित घटना सोमवार शाम को हुई, जब अकोला जिले के प्रभारी मंत्री कडू ने अस्पताल का औचक दौरा किया।

एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कडू को ठेकेदार को कथित तौर पर थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है।

अस्पताल के दौरे के दौरान कडू ने रोगियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की जांच की, जिसमें कोविड-19 से पीड़ित मरीज भी शामिल थे और वह यह पता चलने पर नाराज हो गए कि खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता कथित तौर पर खराब थी।

उन्होंने ठेकेदार को भोजन की गुणवत्ता और अन्य मुद्दों पर स्पष्टीकरण मांगने के लिए बुलाया और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उसे कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया।

कडू ने बाद में मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने जिला उप-मंडल अधिकारी को कथित खराब गुणवत्ता वाले भोजन और अस्पताल में अनाज के भंडार तथा खाद्य आपूर्ति से संबंधित रिकॉर्ड का रखरखाव नहीं करने की जांच करने के लिए कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान