लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के मंत्री पाटिल, राकांपा प्रमुख पवार ने जल-बंटवारे पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री से चर्चा की

By भाषा | Updated: August 6, 2021 18:51 IST

Open in App

बेंगलुरु, छह अगस्त महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के साथ शुक्रवार को उनके आवास पर नदी जल बंटवारे से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान में कहा गया है कि बोम्मई और पाटिल ने कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच जल बंटवारे और बाढ़ के दौरान दोनों राज्यों के सहयोग पर चर्चा की। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पवार भी नदी जल बंटवारे के मुद्दे पर चर्चा के लिए जल्द ही बैठक करने पर सहमत हुए।

बयान के अनुसार इस संबंध में नई दिल्ली में बैठक करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

गौरतलब है कि पाटिल ने 19 जून को कर्नाटक का दौरा किया था और तत्कालीन मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और तत्कालीन गृह मंत्री बोम्मई के साथ पानी के मुद्दों पर चर्चा की थी और दोनों पक्ष कृष्णा नदी और भीमा नदी घाटियों में बाढ़ प्रबंधन के संबंध में बेहतर समन्वय और संचार के लिए सहमत हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह