लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र की मंत्री ने एमपीएससी परीक्षा के सवालों पर आपत्ति जतायी, उद्धव को लिखा पत्र

By भाषा | Updated: March 30, 2021 19:47 IST

Open in App

मुंबई, 30 मार्च महाराष्ट्र की मंत्री एवं कांग्रेस नेता यशोमति ठाकुर ने 23 मार्च को आयोजित एमपीएससी परीक्षा में पूछे गए कुछ सवालों पर मंगलवार को आपत्ति जताई और उन्हें ‘‘राजनीतिक’’ और ‘‘आरएसएस या भाजपा से प्रेरित पाठ्यक्रम को आगे बढ़ाने वाला’’ करार दिया।

महा विकास अघाडी (एमवीए) सरकार में महिला एवं बाल विकास प्रभार मंत्री ठाकुर ने इस मुद्दे पर 26 मार्च को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिखा है।

ठाकुर ने पत्र में लिखा है, ‘‘एमपीएससी परीक्षा के पेपर में एक निबंध था, जिसमें केंद्र को मोदी सरकार के रूप में उल्लेखित किया गया था, केंद्र या भारत सरकार के रूप में नहीं। उसी पत्र में एक बयान भी था जिसमें कहा गया था कि स्वतंत्रता के बाद तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने ब्रिटिश शिक्षा प्रणाली अपनायी। यह तथ्यात्मक रूप से गलत है।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘हर साल लाखों छात्र परीक्षा देते हैं। पिछली परीक्षाओं में भी मनुस्मृति पर कुछ प्रश्न थे। ऐसी परीक्षाओं के राजनीतिकरण से जल्द से जल्द बचा जाना चाहिए। आरएसएस या भाजपा से प्रेरित एक पाठ्यक्रम को आगे बढ़ाने के पीछे एक मकसद है।’’

ठाकुर ने मांग की कि महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) का पेपर बनाने वालों के खिलाफ राज्य सख्त कार्रवाई करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह