महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे पेट दर्द के चलते अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: November 10, 2020 17:42 IST2020-11-10T17:42:15+5:302020-11-10T17:42:15+5:30

Maharashtra minister Dhananjay Munde hospitalized due to stomach ache | महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे पेट दर्द के चलते अस्पताल में भर्ती

महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे पेट दर्द के चलते अस्पताल में भर्ती

मुंबई, 10 नवंबर महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे को पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राकांपा नेता मुंडे (45) ने मंगलवार को खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत स्थिर है।

उन्होंने कहा कि मेरे पेट में बीते कुछ दिन से तेज दर्द था। मैं मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हूं।

मंत्री ने ट्वीट किया, ''मेरी तबीयत स्थिर है। मैं इलाज कराकर जल्द ही आपकी सेवा में हाजिर होउंगा।''

इससे पहले मुंडे कोविड-19 से उबरे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra minister Dhananjay Munde hospitalized due to stomach ache

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे