लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के मंत्री ने कंगना को बताया ‘नाचनेवाली’, कहा-उनके बयान पर ध्यान देने की जरूरत नहीं

By भाषा | Updated: November 18, 2021 00:31 IST

Open in App

मुंबई, 17 नवंबर महाराष्ट्र के मंत्री और कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने बुधवार को बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को ‘नाचनेवाली’ बताते हुए कहा कि उनके बयान पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।

इससे पहले रनौत ने मंगलवार को महात्मा गांधी के बारे में आपत्तिजनक बयान देकर एक नया विवाद शुरू कर दिया था। कांग्रेस नेता ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ अगर कोई नाचनेवाली महात्मा गांधी पर आरोप लगाती है तो मैं इसे प्रतिक्रिया देने के लायक नहीं मानता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ दस में से नौ लोग उनके (कंगना के) बारे में बुरा बोलते हैं। उनके बारे में और ज्यादा बात करने की जरूरत नहीं है।’’

अभिनेत्री ने 1947 मे मिली आजादी को ‘भीख’ बताने वाली टिप्पणी के कुछ दिन बाद मंगलवार को दावा किया कि सुभाषचंद्र बोस और भगत सिंह को महात्मा गांधी से कोई समर्थन नहीं मिला था। अभिनेत्री ने गांधी के अहिंसा के सिद्धांत का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि दूसरा गाल आगे बढ़ाने से आजादी नहीं ‘भीख’ मिलती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे