महाराष्ट्र के मंत्री ने अधिकारियों से रेमडेसिविर की कालाबाजारी रोकने के लिए कदम उठाने को कहा

By भाषा | Updated: April 6, 2021 20:46 IST2021-04-06T20:46:42+5:302021-04-06T20:46:42+5:30

Maharashtra minister asked officials to take steps to stop black marketing of Remedesvir | महाराष्ट्र के मंत्री ने अधिकारियों से रेमडेसिविर की कालाबाजारी रोकने के लिए कदम उठाने को कहा

महाराष्ट्र के मंत्री ने अधिकारियों से रेमडेसिविर की कालाबाजारी रोकने के लिए कदम उठाने को कहा

मुम्बई, छह अप्रैल महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर रेमडेसिविर की कालाबाजारी न हो।

शिंदे ने कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करने के लिए कोंकण, पुणे और नागपुर के संभागीय आयुक्तों, जिलाधिकारियों, निगम आयुक्तों और निगम परिषदों एवं नगर पंचायतों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ बैठक की।

शहरी विकास मंत्री ने कहा कि स्थानीय प्रशासन को उन मरीजों के हाथों पर मुहर लगाकर, उनके घरों के बाहर स्टीकर लगाकर उनपर ध्यान देना चाहिए जो घरों में पृथक वास में हैं तथा निषिद्ध क्षेत्रों में बाहर के लोगों को जाने से रोकना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मरीजों से दैनिक आधार पर बातचीत करने के लिए एक कॉलसेंटर सक्रिय किया जाना चाहिए तथा घरों में पृथक वास कर रहे व्यक्तियों को बाहर नहीं निकलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि जरूरत महसूस हो तो हाउसिंग सोसायटी के अध्यक्षों एवं महासचिवों को निगरानी रखने की अस्थायी शक्ति दे दी जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra minister asked officials to take steps to stop black marketing of Remedesvir

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे