लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के मंत्री ने कर्नाटक सरकार पर ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित करने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: May 8, 2021 18:30 IST

Open in App

मुंबई, आठ मई महाराष्ट्र के मंत्री सतेज पाटिल ने शनिवार को कर्नाटक सरकार पर बेल्लारी के स्टील प्लांट से पश्चिमी महाराष्ट्र को होने वाली ऑक्सीजन आपूर्ति को बाधित करने का आरोप लगाया और केंद्र से इस मामले में हस्तक्षेप करने को कहा।

महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री पाटिल ने एक बयान में कहा, '' कोल्हापुर एवं अन्य जिलों को होने वाली ऑक्सीजन आपूर्ति में कर्नाटक द्वारा रुकावट डालना दुर्भाग्यपूर्ण है।''

उन्होंने कहा कि लोगों का जीवन बचाने के लिए केंद्र सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए कि ऑक्सीजन आपूर्ति में किसी तरह की रुकावट नहीं आए।

मंत्री ने दावा किया, '' केंद्र सरकार द्वारा महाराष्ट्र को होने वाली 50 मीट्रिक टन ऑक्सीजन आपूर्ति में कर्नाटक सरकार ने रुकावट पैदा की। इस कदम से कोल्हापुर, सांगली, सतारा, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरि जिलों में ऑक्सीजन की कमी हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN-Aadhaar Link: अभी तक नहीं कराया पैन-आधार लिंक, तो ब्लॉक हो जाएगा पैन कार्ड, लगेगा 1000 रुपये का जुर्माना

भारतमध्य प्रदेश के सबसे विजनरी सीएम डॉ. मोहन यादव?,  1:48 घंटे नॉनस्टॉप सुनने के बाद हर कोई बोल उठा...

पूजा पाठPanchang 19 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 19 December 2025: आज किसी को भूल से भी पैसे उधार देने से बचें इस राशि के जातक

भारतपत्थर को सांस देने वाले शिल्पी थे राम सुतार

भारत अधिक खबरें

भारतनासिक, जलगांव, नंदुरबार, पुणे और अहिल्या नगर क्षेत्रों से अब तक तेंदुओं हमलों में 40 मौत?, मनुष्यों पर हमले के लिए दोषी नहीं हैं तेंदुए

भारतPunjab Local Body Election Results: पंजाब में 22 जिला परिषद के 347 क्षेत्र और 153 पंचायत समिति के 2,838 क्षेत्रों में चुनाव, आप ने 63 और 54 फीसदी में विजय पताका लहराई, देखिए कौन जीता?

भारतTelangana GP Polls Results: 4159 ग्राम पंचायतों में से कांग्रेस ने 2,246, बीआरएस ने 1,163 और भाजपा ने सीटें जीतीं

भारतमहाराष्ट्र नगर निगम चुनावः कांग्रेस को झटका, राजीव सातव की पत्नी और एमएलसी प्रज्ञा सातव भाजपा में शामिल

भारतगुरु घासीदास बाबा ने समाज को समानता, सद्भाव और मानवता का दिया संदेश: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय