लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : ठाणे में 1.25 लाख रुपये का मेफेड्रोन जब्त, तस्कर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 11, 2021 21:28 IST

Open in App

ठाणे, 11 सितंबर महाराष्ट्र के मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ (एएनसी) ने ठाणे शहर में एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 1.25 लाख रुपये मूल्य का नशीला पदार्थ मेफेड्रोन जब्त किया। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सहायक पुलिस निरीक्षक जयमाला वासावे ने कहा कि एक खुफिया सूचना के आधार पर ठाणे शहर की पुलिस के एएनसी ने जाल बिछाया और शुक्रवार को मनपाड़ा जंक्शन से प्रणय महाले (29) को गिरफ्तार कर लिया।

एएनसी की टीम ने आरोपी के पास से 1.25 लाख रुपये मूल्य का 17 ग्राम मेफेड्रोन बरामद किया। उस पर स्वापक औषधि एवं मनः प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।

आरोपी को स्थानीय दण्डाधिकारी के सामने पेश किया गया, जहां से उसे 15 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में विस्तृत जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू