लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में भाजपा शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात, शरद पवार बोले-जल्द पता चलेगा कहां जाएंगे एकनाथ शिंदे, अपने पत्ते गुप्त रखना पसंद करते और फैसले से कभी पीछे नहीं हटते

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2025 20:10 IST

एकनाथ शिंदे ने जोर देकर कहा कि भाजपा-शिवसेना-राकांपा महायुति गठबंधन आगामी स्थानीय निकाय चुनाव मिलकर लड़ेगा और विजयी होने का विश्वास व्यक्त किया।

Open in App
ठळक मुद्देअगर वे कोई निर्णय लेते हैं, तो उसे लागू करने की कोशिश करते हैं।आरएसएस ने कई वर्षों से अनुशासन की इस संस्कृति को बनाए रखा है।मुझे लगता है कि वे अनुशासन का पालन करना जारी रखेंगे।

नागपुरः शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की हाल ही में नयी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेताओं के साथ हुई बैठकों की पृष्ठभूमि में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को कहा कि जल्द ही यह स्पष्ट हो जाएगा कि वह (एकनाथ) कौन सा ‘रास्ता’ अपनाएंगे। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पवार ने कहा कि शिंदे अपने पत्ते गुप्त रखना पसंद करते हैं और अपने फैसले से कभी पीछे नहीं हटते। शिंदे की दिल्ली में हुई बैठकों और क्या उनकी ओर से विपक्ष को कोई संकेत दिए हैं को लेकर जब सवाल पूछा गया तो पवार ने नकारात्मक जवाब दिया।

पवार ने रहस्यमयी लहजे में कहा, ‘‘हम शिंदे साहब को कई सालों से जानते हैं। वह चुपचाप काम करना पसंद करते हैं और कभी कुछ करने से पीछे नहीं हटते। हम जल्द ही अनुमान लगा पाएंगे कि शिंदे कौन सा रास्ता अपनाएंगे।’’ शिंदे ने 2022 में शिवसेना का विभाजन कर दिया जिससे अविभाजित शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस द्वारा गठित मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई। उन्होंने शिवसेना के दो-तिहाई से अधिक विधायकों के समर्थन का दावा किया और चुनाव आयोग ने उन्हें ‘असली शिवसेना’ के रूप में मान्यता दी।

वीडियो साक्षात्कार में शिंदे ने जोर देकर कहा कि भाजपा-शिवसेना-राकांपा महायुति गठबंधन आगामी स्थानीय निकाय चुनाव मिलकर लड़ेगा और विजयी होने का विश्वास व्यक्त किया। पवार ने कहा कि अनुशासन आरएसएस और उसके सहयोगियों की विशेषता है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर वे कोई निर्णय लेते हैं, तो उसे लागू करने की कोशिश करते हैं। आरएसएस ने कई वर्षों से अनुशासन की इस संस्कृति को बनाए रखा है। मुझे लगता है कि वे अनुशासन का पालन करना जारी रखेंगे।’’

टॅग्स :महाराष्ट्रएकनाथ शिंदेमुंबईनागपुरआरएसएसदेवेंद्र फड़नवीसअजित पवारशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया